आईपीएल 2026: डीसी पर जीत के साथ सातवें नंबर पर पहुंची केकेआर, डीसी अंकतालिका में कहां पहुंची? (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। डीसी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा, और उसे 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही डीसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।
केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी 8 विकेट पर मात्र 142 रन बना सकी। पाथुम निसांका 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे।
केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। वह 47 गेंदों पर 10 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ कैमरन ग्रीन 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे।