Kolkata: IPL 2026 - Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से शिकस्त देने के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है।
मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस 8 विकेट खोकर 147 रन बना सकी। इस टीम ने 41 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। जब पारी के 8 ओवर पूरे हो गए थे, बारिश ने दखल दिया, लेकिन ब्रेक के बावजूद ओवरों में कटौती नहीं की गई।
कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पांड्या ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।