IPL 2026: बारिश से धुला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, आपस में बंटे 1-1 अंक (Image Source: IANS)
Indian Premier League: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बंट गया।
सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस टीम को महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन (6) को आउट किया।
कैमरून ग्रीन (4) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कैच आउट हो गए। बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए थे।