आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच बने मैथ्यू हेडन (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (जीटी) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है। आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है।
क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की नियुक्ति फ्रेंचाइजी के लिए एक अहम मोड़ पर हुई है।
सोलंकी ने कहा, "मैथ्यू की नियुक्ति हमारी यात्रा के एक अहम पड़ाव पर हुई है। एक ऐसी फ्रेंचाइजी के तौर पर जो बेहतरीन प्रदर्शन और लंबे समय तक सफलता पाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। उच्चतम स्तर पर उनका अनुभव और साथ ही उभरती हुई प्रतिभाओं को निखारने की काबिलियत, आगामी सीजन में हमारी बैटिंग की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।"