IPL 2026: GT पर जीत के साथ MI की लंबी छलांग, टॉप-4 में ये टीमें, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप? (Image Source: IANS)
Gujarat Titans: तिलक वर्मा के विस्फोटक और यादगार शतक की बदौलत आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की लगातार हार का सिलसिला टूट गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 99 रन से जीत हासिल कर एमआई ने अंकतालिका में लंबी छलांग लगाई है।
तिलक वर्मा की 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 101 रन की पारी की बदौलत एमआई ने 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जीटी 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई और 99 रन से मुकाबला हार गई।
जीटी और एमआई मैच के बाद अंकतालिका में निचले क्रम की टीमों में बड़ा बदलाव आया है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं।