New Chandigarh: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शनिवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध शानदार शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती 6 ओवरों में 105 रन जुटाए। यह आईपीएल इतिहास के शुरुआती 6 ओवरों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
इस लिस्ट में टॉप-3 स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम पर हैं। इस टीम ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 125 रन बनाए थे। उसी साल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 107/0 का स्कोर खड़ा किया। केकेआर की टीम साल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 1-6 ओवरों के बीच 105/0 का स्कोर बना चुकी है।
मुकाबले के शुरुआती ओवर में अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 9 रन आए। अगले ओवर में अभिषेक शर्मा ने जैवियर बार्टलेट को अपना निशाना बनाया। अभिषेक ने इस ओवर में 2 चौके लगाए और टीम के खाते में कुल 10 रन आए।