इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। असल में यहां काफी बारिश हुई है। इसलिए, भले ही यह लाल मिट्टी की विकेट है, फिर भी इसमें थोड़ी नमी होगी। हम कोशिश करेंगे कि शुरुआती कुछ ओवरों में इसका फायदा उठाएं और फिर देखें कि हम खेल में आगे कैसे बढ़ते हैं। कप्तानी बनकर अच्छा लग रहा है। यह बहुत ही भावुक कर देने वाला अनुभव है। मैं पिछले आठ सालों से इस फ्रेंचाइजी के साथ हूं। 17 साल की उम्र से लेकर अब कप्तान के तौर पर यहां तक का जो सफर मैंने तय किया है, उसे देखकर मुझे लगता है कि मुझे मिला समर्थन जबरदस्त रहा है।"
पराग ने कहा, "मेरे सभी साथी खिलाड़ी मेरे लिए बहुत मददगार और सहयोगी रहे हैं। उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा सीजन साबित होगा। हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। आज के मैच में हमारे विदेशी खिलाड़ी नांद्रे, जोफ्रा, डोनोवन और शिमरॉन हेटमायर हैं।"