Indian Premier League: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। आरसीबी 201 रन बनाकर भी मैच हार गई और पंजाब किंग्स के एक निराशाजनक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईपीएल के इतिहास में यह 7वां मौका था, जब आरसीबी 200 या उससे अधिक रन का बचाव नहीं कर सकी। सीजन में प्रचंड फॉर्म में चल रही आरसीबी के लिए यह सिर्फ हार नहीं थी। हार के साथ ही आरसीबी ने पंजाब किंग्स के हारने के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पंजाब किंग्स भी आईपीएल में 7 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर करने के बाद मैच हारी है।
इन दोनों टीमों के अलावा 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के बाद सर्वाधिक मैच गंवाने वाली टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं। सीएसके 6 बार और केकेआर 5 बार हारी है।