RCB VS DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जैकब डफी आरसीबी की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
रजत ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सभी पूरी तरह फिट हैं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।" आरसीबी की तरफ से अभिनंदन सिंह भी इस मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।
वहीं, ईशान किशन ने कहा कि टॉस जीतने या हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "विकेट एकदम ताजा लग रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले बैटिंग करते हैं या बॉलिंग। आपको कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। हमें बस अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करना है। हर कोई अच्छी लय में दिख रहा है।"