Indian Premier League: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर आरआर ने आरसीबी को 12 गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया।
आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29 और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे।
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 78 और ध्रुव जुरेल की 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 81 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। रवींद्र जडेजा भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।