Chennai Super Kings: संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे जीतकर सीएसके ने प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है।
चेन्नई सुपर किंग्स 10 में से 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 10 में से 6 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम फिलहाल सातवें स्थान पर है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम को पथुम निसांका और केएल राहुल (12) की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 29 रन जोड़े। पथुम 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।