Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। रनों की बारिश के बीच एमआई की जीत में शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा, "छठा ओवर डालना एक चुनौती थी। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। आज का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही था। इस मैदान ने मुझे कड़वी और मीठी, दोनों तरह की यादें दी हैं। मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है। 2010 में मैं एक नेट बॉलर था। आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं। अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी। मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है।"
शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन के तीन अहम विकेट लिए।