आईपीएल 2026: अभियान की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका, नहीं खेलेंगे बेन डकेट (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन डकेट ने आगामी सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है। डकेट का फोकस राष्ट्रीय टीम में खेलने पर है।
इस फैसले के चलते, डकेट अगले दो प्लेयर ऑक्शन में अपना नाम नहीं दे पाएंगे। इसका मतलब है कि वह आईपीएल 2027 और 2028 में नहीं खेल सकेंगे।
डकेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मैंने आईपीएल से हटने का बेहद मुश्किल फैसला लिया है। मैंने इस बारे में काफी सोचा है। यह आसान निर्णय नहीं था। इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना मेरा बचपन से सपना रहा है। मैं इंग्लिश क्रिकेट को अपना सब कुछ देना चाहता हूं। ऐसा करने के लिए, मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि गर्मियों से पहले मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी सबसे अच्छी स्थिति में रहूं।"