आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को अपने दूसरे खिताब की तलाश होगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का पेस अटैक इस बार काफी दमदार दिखाई दे रहा है। हालांकि, गुजरात का मध्यक्रम जरूर उनके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन गुजरात की तरफ से एक बार फिर पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे। दोनों का प्रदर्शन पिछले सीजन भी लाजवाब रहा था। वहीं, आईपीएल 2026 में जोस बटलर से टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, बटलर की हालिया फॉर्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। टी20 विश्व कप 2026 में बटलर रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे। शेरफेन रदरफोर्ड के जाने से नंबर चार की पोजीशन भी खाली हो गई है।