Mumbai: IPL 2026 - Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad (Image Source: IANS)
Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने का फैसला किया। टीम ने यह कदम अपने सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने और एकजुटता दिखाने के लिए उठाया।
मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, "हमारे सपोर्ट स्टाफ की बेटी के आकस्मिक निधन के कारण, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आज परिवार की याद और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए काली पट्टी बांधेंगे।"
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।