New Delhi: Indian Premier League 2026- DC VS MI (Image Source: IANS)
Indian Premier League: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सामने जीत के लिए 163 रन का टारगेट रखा है। इस पारी में सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक शामिल रहा।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर एमआई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके जवाब में एमआई ने संभली हुई शुरुआत की, लेकिन तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने इस टीम को बैकफुट पर ला दिया।
ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकलटन अपना कैच अक्षर पटेल (9) को थमा बैठे। पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा (0) का कैच मुकेश कुमार ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया।