IPL 2026: 'डैड आर्मी' का टैग पुराना हो गया, युवाओं के भरोसे छठी बार चैंपियन बनने उतरेगी CSK (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बड़े बदलाव के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में उतर रही है। कभी 'डैड आर्मी' के नाम से मशहूर रही सीएसके इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
सीएसके आईपीएल 2025 में अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी। शायद यह प्रदर्शन ही कहीं न कहीं सीएसके में बड़े बदलाव की वजह बना और प्रबंधन ने टीम को नए तरीके से बनाने पर ध्यान दिया जिसमें युवा खिलाड़ियों की अहम भूमिका थी।
आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा और ट्रेड के जरिए टीम का हिस्सा बने संजू सैमसन इसका बड़ा उदाहरण हैं।