Gujarat Titans: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सूर्यांश शेडगे ने प्लेइंग इलेवन तक पहुंचने के अपने सफर को याद करते हुए कहा कि बाहर बैठकर बिताया गया समय उनके लिए फायदेमंद रहा। इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार करने का मौका मिला।
रविवार शाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पिच पर गेंद कभी ऊपर तो कभी नीचे रह रही थी, जिससे बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। शेडगे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, उस समय पंजाब का स्कोर सातवें ओवर में 36 रन पर 4 विकेट था। थोड़ी ही देर बाद श्रेयस अय्यर आउट हो गए और टीम का स्कोर 47 रन पर 5 विकेट हो गया।
इसके बाद शेडगे ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर सिर्फ 44 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की। शेडगे ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 196.55 रहा और उन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की।