Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और भारतीय टीम को अपने दम पर कई मुकाबले जिताने वाले वरुण चक्रवर्ती की गिरती फॉर्म चिंता का विषय बन गई है। टी20 विश्व कप 2026 में तो वरुण का हाल बेहाल रहा था, इसके साथ ही आईपीएल 2026 में भी वह बेरंग नजर आ रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म का असर साफतौर पर देखने को मिला है। दो मुकाबलों में वरुण ने कुल 7 ओवर फेंके हैं, और इस दौरान उन्होंने 79 रन खर्च किए हैं। अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से विकेट चटकाने के लिए मशहूर वरुण टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके हैं।
आईपीएल ही नहीं, बल्कि टी20 विश्व कप 2026 में भी वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भारतीय टीम के लिए लगातार चिंता का विषय रही थी। वरुण के खिलाफ बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट्स लगाए थे और टीम इंडिया का मिस्ट्री गेंदबाज पूरी तरह से दबाव में नजर आया था।