ईरान की स्टार फुटबॉलर ने ठुकराया विदेशी शरण का ऑफर, वापस अपने घर लौटने की जताई इच्छा (Image Source: IANS)
ईरान की महिला नेशनल फुटबॉल टीम की स्टार मोहद्देसे जोल्फी ने विदेशी शरण के ऑफर ठुकरा दिया है। अब वह अपने वतन वापस लौटना चाहती हैं। इससे पहले मोहद्देसे जोल्फी ने ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी, लेकिन अब अपने फैसले को बदलकर वतन वापस लौटने की इच्छा जताई है।
ईरान की मशहूर महिला फुटबॉलर मोहद्देसे जोल्फी ने शुरू में ऑस्ट्रेलिया में शरण के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्होंने अपने शरण का अनुरोध वापस ले लिया है।
ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया है कि शरण का अनुरोध करने वाली दो ईरानी खिलाड़ियों में से एक ने अपना मन बदल लिया है।