Ahmedabad: India Wins T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
India Wins T20 World Cup: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल में भी ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम की ऐतिहासिक जीत में यादगार भूमिका निभाई। ईशान ने दो बेहतरीन कैच भी लपके।
ईशान ने भारतीय टीम की खिताबी जीत को अपनी कजिन (बहन) को समर्पित किया है, जिनका निधन फाइनल से एक दिन पहले कार एक्सीडेंट में हो गया था।
मैच के बाद ईशान ने कहा, "सच कहूं तो, बीते दिन, एक कार एक्सीडेंट में मेरी कजिन की मौत हो गई। मैंने उनके लिए अच्छा खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की। उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं। आज महिला दिवस है, इसलिए यह और भी खास हो जाता है।"