New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल का 2028 में वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए ओडिशा का चयन वैश्विक खेल मंचों पर भारत के बढ़ते रुतबे का सबूत है। धवन ने इस ओलंपिक की मेजबानी के सफर में भी एक बड़ा कदम बताया।
शिखर धवन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारत एक वैश्विक खेल आयोजन मंच के तौर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। भुवनेश्वर में 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना गर्व का पल है और हमारी ओलंपिक यात्रा और स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में एक बड़ा कदम है।"
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "यह न केवल ओडिशा के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। हम विश्व एथलेटिक्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने वैश्विक एथलेटिक्स की सबसे मशहूर चैंपियनशिप में से एक के आयोजन के लिए ओडिशा पर भरोसा जताया।"