आपके नेतृत्व में दस साल शानदार रहे, हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर बोलीं मंधाना और जेमिमा (आपके नेतृत्व में दस साल शानदार रहे, हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर बोलीं मंधाना और जेमिमा )
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना और मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को शुभकामनाएं दी हैं।
स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "इतने सालों तक आपके साथ खेलना बहुत अच्छा रहा। आपके नेतृत्व में दस साल शानदार रहे हैं। हम साथ मिलकर अपने देश के लिए और भी कई सम्मान लाने की कोशिश करेंगे।"
जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए बधाई। इतने वर्षों का नेतृत्व और टीम के लिए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए धन्यवाद।"