टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना सफर शुरू कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच यूएसए के खिलाफ खेला जिसमें 29 रन से जीत हासिल की। भारत-यूएसए मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मैदान में आए। उनके साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद रहे। दोनों ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे तो आतिशबाजी के बीच दर्शक उनके नाम के नारे लगा रहे थे। रोहित ने टॉस से पहले अपने पुराने टीममेट युजवेंद्र चहल और मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी मुलाकात की।
जय शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए इस पल को बेहद खास बताया।