T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारतीय टीम के खिलाफ 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वानखेड़े के मैदान पर भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक लगाया।
जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से शतक लगाने वाले महज दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले इसी विश्व कप में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने 50 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं, बेथेल ने टी20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेथेल ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था।