जरनैल सिंह ढिल्लों: भारतीय फुटबॉल का बड़ा चेहरा, पाकिस्तान से जान बचाकर भागे थे (Image Source: IANS)
जरनैल सिंह ढिल्लों का नाम देश के बेहतरीन फुटबॉलर के रूप में लिया जाता है। वह 1965 से 1967 तक भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे थे।
जरनैल सिंह का जन्म 20 फरवरी 1936 को फैसलाबाद बाद में हुआ था। यह स्थान मौजूदा समय में पाकिस्तान स्थित पंजाब प्रांत का हिस्सा है। भारत विभाजन के समय पाकिस्तान में गैर-मुस्लिमों के विरुद्ध हो रही हिंसा में जरनैल के कई घरवाले मारे गए थे। हिंसा से बचने के लिए 12 साल की उम्र में वह 1948 में करीब 50 दूसरे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ एक ट्रक में अमृतसर पहुंचे थे और तब से भारत ही उनका घर हो गया।
भारत आने के बाद जरनैल सिंह को फुटबॉल में दिलचस्पी जगी। यह दिलचस्पी जुनून में बदल गई और इसके बाद उन्होंने भारत के बड़े और प्रतिष्ठित क्लब के साथ ही देश के लिए भी लंबे समय तक खेला।