साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोहान बोथा नीदरलैंड्स की पुरुष क्रिकेट टीम के सलाहकार बने (Image Source: IANS)
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोहान बोथा को नीदरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है। बोथा इस महीने के अंत में नामीबिया और नेपाल के खिलाफ होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 (सीडब्ल्यूसीएल2) मुकाबलों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। ये मुकाबले 21 जुलाई से यूट्रेक्ट (नीदरलैंड) के कैंपोंग में खेले जाएंगे।
44 वर्षीय बोथा ने साउथ अफ्रीका के लिए 78 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। वह 10 वनडे मुकाबलों में टीम के कप्तान भी रहे हैं।
बोथा ने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टीम क्वींसलैंड बुल्स और बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी ब्रिस्बेन हीट के हेड कोच के तौर पर अपनी दोहरी भूमिकाओं से इस्तीफा देने के तुरंत बाद डच टीम के साथ काम करना शुरू किया है, जबकि उनके कॉन्ट्रैक्ट में अभी एक साल बाकी था।