Jonathan Trott इंग्लैंड लायंस के हेड कोच नियुक्त (Jonathan Trott बने 'England Lions' के हेड कोच, कैरिबियन समेत इन दौरों पर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी)
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को कैरिबियन, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के दौरे के लिए 'इंग्लैंड लायंस' का हेड कोच नियुक्त किया है। बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
45 वर्षीय ट्रॉट के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का खासा अनुभव है। वह साल 2022 से अफगानिस्तान के हेड कोच के तौर पर चार साल तक सफल काम कर चुके हैं। उनकी देखरेख में अफगान टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
ट्रॉट ने कोविड-19 महामारी के दौरान इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम के साथ असिस्टेंट कोच के तौर पर काम किया था। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ लायंस की टी20 सीरीज में 2-0 से सीरीज जीत के दौरान अंतरिम हेड कोच बने थे। उन्होंने आयरलैंड और ग्लैमोर्गन के साथ भी कुछ समय के लिए कोचिंग की है।