Team Abu Dhabi: अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफ़ी में इंग्लैंड की अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाली भिड़ंत पर इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि अफ़ग़ानिस्तान का बहिष्कार करना समस्या का समाधान है।
26 फ़रवरी को लाहौर में खेला जाने वाला यह मुक़ाबला लेबर पार्टी से सांसद टोनिया एंटोनियाज़ी द्वारा ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड को लिखे पत्र के बाद राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें कहा गया था कि अफ़ग़ानिस्तान में 14 मिलियन महिलाएं सत्तारूढ़ तालिबान द्वारा भेदभाव का शिकार हो रही हैं।
एंटोनियाज़ी द्वारा लिखे पत्र में 160 ब्रिटिश सांसदों ने भी हस्ताक्षर किए थे और उसमें इंग्लैंड के ख़िलाड़ियों से तालिबान के तहत अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रहे अत्याचार और दुर्व्यवहार पर बोलने के लिए आग्रह किया गया था। अफ़ग़ानिस्तान में 2021 से ही महिलाओं पर खेल में भागीदारी लेने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पत्र में कहा गया था कि बहिष्कार से यह संदेश स्पष्ट तौर पर जाएगा कि इस तरह के अमानवीय व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।