ZIM vs AUS: जोश इंगलिस का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्व को 1 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप (ZIM vs AUS: जोश इंगलिस का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्व को 1 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप')
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 1 विकेट के अंतर से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच 59 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 84 रन से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी।
रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 8 विकेट खोकर 271 रन बनाए। बेन करन ने ब्रायन बेनेट के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। करन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके कुछ देर बाद बेनेट भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन की पारी खेली।