कायला रेनेके ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं (Image Source: IANS)
दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर कायला रेनेके ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह कई फॉर्मेट में डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
रेनेके ने रविवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जितते ही यह उपलब्धि हासिल की। 20 साल की कायला ने इसी साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू पर भी 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर रेनेके पांचवीं क्रिकेटर बन गई हैं जिनके एक से अधिक फॉर्मेट में डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब है। उनसे पहले यह उपलब्धि इलियास सनी (टेस्ट और टी20), मुस्तफिजुर रहमान (टेस्ट और वनडे), बेन फोक्स (वनडे और टेस्ट) और लुंगी एनगिडी (टेस्ट और टी20) ने हासिल की थी।