कीर्ति आजाद: क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर खेल रहे लंबी पारी (Image Source: IANS)
भारत में क्रिकेट और राजनीति ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें सफलता किसी भी व्यक्ति को दौलत और शोहरत के करीब ले जाती है। बहुत कम लोग ऐसे हुए हैं जिन्होंने दोनों ही क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। कीर्ति आजाद का नाम इसमें प्रमुखता से लिया जाता है।
कीर्ति आजाद का जन्म 2 जनवरी 1959 को बिहार के पुर्णिया में हुआ था। उनका जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। राजनीतिक परिवार के होने के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने का निर्णय लिया।
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कीर्ति दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर रहे।