KKR की मुश्किलें बढ़ीं, IPL 2026 से बाहर हुए आकाश दीप (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को झटका लगा है। तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
केकेआर ने बीते साल मिनी-ऑक्शन में आकाश दीप को 1 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन आकाश दीप ऐसे समय में टीम से बाहर हुए हैं, जब टीम की फास्ट बॉलिंग यूनिट पहले ही चोटों से जूझ रही है।
फ्रेंचाइजी से जुड़े एक अधिकारी ने शनिवार को 'आईएएनएस' से आकाश दीप के बाहर होने की पुष्टि करते हुए बताया, "हां, आकाश दीप आने वाले आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। वह अभी तक बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब के लिए रवाना नहीं हुए हैं, लेकिन यह पक्का है कि वह इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"