West Indies: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज के पहले मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली। कोहली ने 88 गेंदों में 9 छक्कों और 10 चौकों के साथ 139 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
विराट कोहली 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 338 पारियों में 60 शतक लगाए हैं, जबकि तेंदुलकर ने 538 पारियों में इतने ही शतक अपने लिस्ट-ए क्रिकेट करियर में जड़े थे। इस मामले में ग्राहम गूच (44) और ग्रीम हिक (40) क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं।
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दूसरे पुरुष बल्लेबाज बन गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज को अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद यह आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 315 पारियों की जरूरत पड़ी। तेंदुलकर ने अपनी 350वीं पारी में 15,000 रनों का आंकड़ा पार किया था। इसके साथ ही कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा (14,234 रन) इस फॉर्मेट में 14,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज हैं।