Kolkata : IPL match between Kolkata Knight Riders and Mumbai Indians (Image Source: IANS)
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 के 60वें मैच में शनिवार को यहां ईडेन गार्डेन्स में मुंबई को 18 रनो से हरा दिया।
बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और 16-16 ओवर का कर दिया गया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर (21 गेंद में 42) और नितीश राणा (33) की शानदार पारियों के दम पर 157/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई 139/8 ही बना सकी।
ईशान किशन (22 गेंद में 40 रन) और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रोहित शर्मा (19) ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 6.5 ओवर में 65 रन जोड़े। सुनील नारायण ने ईशान को रिंकू सिंह के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया। इसके बाद रनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।