वनडे टीम से बाहर लाबुशेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वनडे कप में क्वींसलैंड के कप्तान बने (वनडे टीम से बाहर लाबुशेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वनडे कप में क्वींसलैंड के कप्तान बने)
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को अफ्रीकी दौरे पर वनडे टीम से हटाए जाने के बाद 'वनडे कप' में क्वींसलैंड का कप्तान नियुक्त गया है।
लाबुशेन को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन खराब फॉर्म के बावजूद बाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा गया।
टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए रवाना होने से पहले, वह शनिवार को विक्टोरिया और अगले सोमवार को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे।