अगस्त के लिए आईसीसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के तौर पर लाओमी, कोंचारोएन्काई और बार्नेट नामित (अगस्त के लिए आईसीसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के तौर पर लाओमी, कोंचारोएन्काई और बार्नेट नामित)
थाईलैंड सुलीपोर्न लाओमी और नन्नापत कोंचारोएन्काई के साथ आइल ऑफ मैन की लुसी बार्नेट को 'अगस्त 2026' के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।
इसी के साथ लुसी बार्नेट आइल ऑफ मैन की पहली ऐसी क्रिकेटर बन गईं, जिन्हें आईसीसी के मंथली अवॉर्ड की शॉर्टलिस्ट में जगह मिली है।
थाईलैंड की सुलीपोर्न और नन्नापत ने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह नामांकन हासिल किया। इसमें पापुआ न्यू गिनी के विरुद्ध वनडे और टी20 सीरीज और दुबई में जारी विमेंस एशिया कप शामिल है।