इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) के कोचिंग सेटअप में बदलाव जारी है। लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन भी एमआई की कोचिंग टीम से अलग हो गए हैं। इसकी पुष्टि एमआई ने गुरुवार को कर दी।
एमआई ने अपने वेबसाइट पर बताया, लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन पुरुषों की टीम के कोचिंग सेटअप में अपनी-अपनी भूमिकाओं से आगे बढ़ेंगे। हम फ्रेंचाइजी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, योगदान और सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं।
लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं और फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे आइकॉनिक लोगों में से एक हैं। एमआई के बॉलिंग अटैक को लीड करने और चार आईपीएल खिताब जीत और 2011 चैंपियंस लीग टी20 जीत में अहम भूमिका निभाने से लेकर एक मेंटर और कोच के रूप में लौटने तक, एमआई के साथ लसिथ का सफर सच में खास रहा है। उनके जुनून, प्रतियोगी भावना और टीम के प्रति प्रतिबद्धता ने कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। उनकी विरासत हमेशा मुंबई इंडियंस का एक अहम हिस्सा रहेगी।