'पिछला सीजन का कोई अर्थ नहीं, हमें फिर से शुरुआत करनी होगी': पंजाब किंग्स कोच रिकी पोंटिंग (Image Source: IANS)
पंजाब किंग्स मंगलवार को अपने घरेलू मैदान, न्यू इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग जीटी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नए सीजन में एक मजबूत और ज्यादा बेहतर टीम को लेकर भरोसा जताया।
पोंटिंग ने जोर देकर कहा कि भले ही पिछले सीजन में टीम टेबल में टॉप पर रही थी, जो कि एक अच्छी बात थी, लेकिन टीम इस नए अभियान की शुरुआत एक नई सोच के साथ कर रही है।
उन्होंने कहा, "फ्रेंचाइजी के लिए पिछला सीजन बहुत शानदार रहा था, उस पर सोचना अच्छा लगता है, लेकिन नए साल में उसका कोई मतलब नहीं रह जाता। अब सभी के लिए स्कोर 0-0 है। हमें फिर से शुरुआत करनी होगी।"