ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, न्यूजीलैंड के लिए खेले 103 मैच (Image Source: IANS)
। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 15 साल तक वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की रीढ़ रही 35 साल की ताहुहू टी20 में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा शेयर किए गए एक बयान में ली ताहुहू ने कहा, "वनडे क्रिकेट में टीम की जर्सी पहनना हमेशा से मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात रही है। एक-एक गेम खेलना अद्भुत एहसास था। वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।"
उन्होंने कहा, "मैं हर पल को संजो कर रखूंगी और वनडे फॉर्मेट में जो कुछ भी हासिल कर पाई हूं, उस पर बहुत गर्व के साथ जाऊंगी।"