आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस जीत से हर कोई खुश है, और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस जीत पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बेटियों ने भारत का परचम लहराया है। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 भारत के नाम कर मां भारती को गौरवान्वित करने वाली महिला खिलाड़ियों को बधाई। यह विजय नए भारत की नारी शक्ति की नई उड़ान है।