मुंबई इंडियंस के सफलतम कोच रहे हैं महेला जयवर्धने, फ्रेंचाइजी को 3 बार दिलाई ट्रॉफी (मुंबई इंडियंस के सफलतम कोच रहे हैं महेला जयवर्धने, फ्रेंचाइजी को 3 बार दिलाई ट्रॉफी )
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जयवर्धने द्वारा हेड कोच का पद छोड़ने की पुष्टि एमआई ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है।
एमआई ने एक्स हैंडल पर जयवर्धने की एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमेशा हमारे एमआई पलटन का हिस्सा। हर चीज के लिए धन्यवाद, महेला जयवर्धने।"
महेला जयवर्धने के बाद एमआई अब अगले हेड कोच की तलाश में है, लेकिन बतौर कोच जयवर्धने ने जो सफलता टीम को दिलाई है, वह असाधारण है। जयवर्धने एमआई के सफलतम कोच हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने 5 में से तीन खिताब जयवर्धने की कोचिंग में ही जीते हैं।