India Vs Australia: महिला टी20 विश्व कप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी हुई है। इस बीच भारतीय स्पिनर पूनम यादव ने टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला टीम की तैयारियों और संभावनाओं पर अपना विजन शेयर किया।
पूनम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की खेल की समझ और रणनीतिक निर्णयों पर भी बात की। खास तौर पर टीम कॉम्बिनेशन और प्लेइंग-11 तैयार करने में उनका कोई जवाब नहीं।
उन्होंने कहा,"अगर ओस का असर अहम हो जाता है, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर एक या दो स्पिनरों को शामिल करने वाला टीम कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। हालांकि उन्होंने तेज गेंदबाजों पर भरोसा दिखाया है, लेकिन पिच की उछाल को देखते हुए, वह कलाई की स्पिनर आशा शोभना का उपयोग करने पर भी विचार कर सकती हैं। कलाई के स्पिनर किसी भी तरह के ट्रैक पर गेंद को घुमा सकते हैं, और उनकी गति आम तौर पर धीमी होती है।''