अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2024 में अलविदा कह चुके ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) को भी अलविदा कहा है। 38 साल के वेड ने कोचिंग करियर पर फोकस करने के लिए बीबीएल को अलविदा कहा है। वेड बीबीएल के पिछले सीजन में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा थे।
हरिकेंस के कोच जेफ वॉन ने कहा, "वेडी उन क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें आप हमेशा अपनी टीम में चाहते थे। जब भी वह मैदान पर उतरते थे, तो बहुत ज्यादा मेहनत करते थे और उनमें बहुत तेजी से गेम बदलने की क्षमता थी, लेकिन उतना ही जरूरी यह भी रहा है कि उन्होंने अपने आस-पास के खिलाड़ियों को क्या सिखाया है।"
वॉन ने कहा, "उनके पास एक शानदार क्रिकेट ब्रेन है, और वह हमेशा अपनी जानकारी साझा करने और अपने आस-पास के लोगों को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे सिस्टम में बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्हें उनके साथ खेलने से फायदा हुआ है।"