पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से आयोजित विशेष जनरल बॉडी मीटिंग (एसजीएम) और मानद सचिव पद के चुनाव में, संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को निर्विरोध मानद सचिव चुना गया है। पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित चुनाव में चुनाव अधिकारी जगपाल सिंह संधू ने मीत हेयर को निर्विरोध पीसीए का मानद सचिव चुने जाने की घोषणा की।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) पंजाब राज्य में क्रिकेट गतिविधियों और पंजाब क्रिकेट टीम और पंजाब महिला क्रिकेट टीम के लिए शासी निकाय है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से संबद्ध है।