मोहम्मद सलाह: 9 साल के शानदार करियर के बाद लिवरपूल का साथ छोड़ेगा दिग्गज फुटबॉलर (Image Source: IANS)
दिग्गज फुटबॉलर मोहम्मद सलाह ने लिवरपूल एफसी को छोड़ने की घोषणा कर दी है। इस सीजन के अंत के साथ ही उनका लिवरपूल के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो जाएगा। उनके कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं होगा। इसकी घोषणा उनके साथ ही क्लब ने भी कर दी है।
मोहम्मद सलाह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। अपने भावुक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनके समर्थक यह खबर सीधे उनसे सुनें। उन्होंने इसे अपने 'फेयरवेल का पहला हिस्सा' बताया, जो दर्शाता है कि आने वाले समय में और भी विदाई संदेश सामने आ सकते हैं।
33 साल के सलाह 2017 में एसएस रोमा से लगभग 50 मिलियन डॉलर में लिवरपूल आए थे। उन्होंने 435 मैचों में 255 गोल किए, जिससे वह क्लब के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। सलाह ने अपना नाम क्लब के महान खिलाड़ियों में दर्ज करा लिया है।