एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हर की पौड़ी में लगाई आस्था की डुबकी (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा स्नान किया। साक्षी अपनी बेटी के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंची थीं।
विश्वप्रसिद्ध हर की पौड़ी पर साक्षी धोनी ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। छठ पर्व से पूर्व गंगा स्नान करने पहुंची साक्षी धोनी ने बेहद शांत वातावरण में पूजा-पाठ किया। साक्षी ने पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चना के बाद गरीबों में प्रसाद भी वितरित किया।
गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साक्षी धोनी अपने परिवार के साथ हर की पौड़ी पहुंचीं और बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया।