नाथन लियोन के करियर को लेकर चयनकर्ता जॉर्ज बेली का बड़ा बयान, कहा- शायद हमारे साथ न रहें (Image Source: IANS)
Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन इंजरी की वजह से फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। लियोन एशेज के दौरान इंजर्ड हो गए थे। लियोन की वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बड़ा बयान दिया है जो स्पिनर के करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
जॉर्ज बेली ने कहा है कि लगातार चोटों का शिकार हो रहे नाथन लियोन कब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे इसे कोई नहीं जानता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए कि लियोन लंबे समय तक अब शायद ही हमारे साथ रहें।
बेली ने कहा, "38 साल के खिलाड़ी के लिए हैमस्ट्रिंग की समस्या बहुत बड़ी है। यह सच है कि वह उस उच्च स्तर पर कभी वापस नहीं आ पाएगा जहां आपको इसकी जरूरत है। यह एक संभावना है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।"