New Delhi: WPL cricket match between Delhi Capitals and Mumbai Indians (Image Source: IANS)
New Delhi: डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया।
मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में शबनीम ने मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए 132.1 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। महिला क्रिकेट के इतिहास में यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा फेंकी अब तक की सबसे तेज गेंद है।