न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया।
137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए डेवोन कोनवे और टॉम लैथम ने 11 ओवर में 96 रन की साझेदारी की। कोनवे 26 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने।
इसके बाद लैथम ने टिम रॉबिनसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। जीत के लिए जब 1 रन की आवश्यकता थी, उसी समय रॉबिनसन एल सिपाम्ला का शिकार हो गए। रॉबिनसन 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।